संशयमोचन अष्टक — Sanshaymochan Ashtak
An ashtak to Hanuman ji as the remover of doubt, written on the model of Tulsidas's संकटमोचन हनुमान अष्टक. Its subject is not danger but doubt: uncertainty, what is true and what is not, and who I am. The title answers संकटमोचन with संशयमोचन.
It is the companion to Pavansut Padavali: one opening doha, eight stanzas of eight lines, and one closing doha.
The complete text follows, in the booklet's order.
मंगलाचरण
॥ दोहा १ ॥
जय रघुपति-प्रिय हे प्रभो ।
महाबली गुरुदेव ॥
वाणी सत्य-स्वरूप है ।
रहे न मन संदेह ॥॥
अष्टक
॥ १ ॥
गुरुदेव कविश्रेष्ठ महेश्वर ।
सत्यासत्य-परिचय कराओ ॥
ढकता मन को संदेह-धुआँ ।
पवनसुत यह दुविधा हटाओ ॥
तम के भय से बँधा हुआ हूँ ।
कृपा कर दास-दीप जलाओ ॥
गुरुश्रेष्ठ चरण-प्रणत हूँ मैं ।
मार्ग-दीप बन राह दिखाओ ॥॥
॥ २ ॥
हृदय-नरेश न मैं यह जानूँ ।
कैसे विनय-पुकार लगाऊँ ॥
केवल जानूँ प्रेम आपका ।
पर कैसे आपको जगाऊँ ॥
प्रभु की सुंदर संगति से ही ।
हृदय-आवरण दूर हटाऊँ ॥
अति दयालु हे वीर महाप्रभु ।
कहो कैसे तुमको बुलाऊँ ॥॥
॥ ३ ॥
मैं पथ भूला हूँ कि नहीं हूँ ।
सत्य अभी अज्ञात यही है ॥
राह मुझे क्या ज्ञात कभी थी ।
यह रहस्य भी गुप्त कहीं है ॥
प्रकाश प्रतीत होता तब भी ।
नयन खोलना भूल गया है ॥
जय महावीर मैं कौन कहो ।
मेरा सत्य-असत्य कहाँ है ॥॥
॥ ४ ॥
करुणा-मूर्ति सिद्ध उदाहरण ।
मर्यादा हमको समझाओ ॥
रघुवीर के प्रिय सखा अनुपम ।
लंका-सम सब व्यथा जलाओ ॥
संकटमोचन वीर कपीश्वर ।
संजीवन ला प्राण बचाओ ॥
गुरुश्रेष्ठ चरण-प्रणत हूँ मैं ।
मार्ग-दीप बन राह दिखाओ ॥॥
॥ ५ ॥
इच्छा पूर्ण है संकल्प भी ।
पर छिपा ज्ञान का मार्ग कहीं ॥
यदि मार्ग का ज्ञान भी हो तो ।
इतनी लंबी आयु भी नहीं ॥
तब भी यह मन आतुर रहता ।
जिसको अर्पित हृदय है वहीं ॥
कपि जो निज को नहीं जानता ।
उस निर्बल को थाम लो यहीं ॥॥
॥ ६ ॥
कौन हूँ मैं लक्ष्य क्या मेरा ।
महाप्रभु मुझे सत्य बताओ ॥
न मेरा कोई हेतु न दिशा ।
अंजनीसुत दुविधा हटाओ ॥
जय श्रीराम-भेद के ज्ञाता ।
रामायण का सार सुनाओ ॥
गुरुश्रेष्ठ चरण-प्रणत हूँ मैं ।
मार्ग-दीप बन राह दिखाओ ॥॥
॥ ७ ॥
ज्ञानाज्ञान प्रभाव न डालें ।
कैसे मिटे रिक्ति का घेरा ॥
गीता पुनः पठन करके भी ।
रहता मन चंचल ही मेरा ॥
तनाव से मुक्ति प्रदान हुई ।
घबराहट का हटे न डेरा ॥
संकटमोचक हे भयहारी ।
बनो सदा तुम संगी मेरा ॥॥
॥ ८ ॥
राम नाम के शाश्वत साथी ।
जीवन-समाधान बतलाओ ॥
जय रामदूत तुम अतिपावन ।
आशा का तुम दीप जलाओ ॥
विश्व पर घोर संकट छाए ।
मेरे उर से कष्ट मिटाओ ॥
गुरुश्रेष्ठ चरण-प्रणत हूँ मैं ।
मार्ग-दीप बन राह दिखाओ ॥॥
समापन
॥ दोहा २ ॥
जो प्रभु-पद में मन रखे ।
रखे अटल विश्वास ॥
संकट उसके सब मिटें ।
हृदय में हो प्रकाश ॥॥
---
About the booklet
Stanzas 1, 4, 6 and 8 share a rhyme on -ाओ and end on one refrain: गुरुश्रेष्ठ चरण-प्रणत हूँ मैं / मार्ग-दीप बन राह दिखाओ. Stanzas 2, 3, 5 and 7 each have a rhyme of their own and end on a couplet naming Hanuman. The pattern is the poet's own, marked in the notebook over the numbers one to eight.
It was first written by hand on five notebook pages. Each line was then brought to a 16-matra measure (chaupai) with the smallest change that would do it: a filler word dropped, the words reordered, or one word swapped. About three-quarters of the words are the notebook's. The dohas are 13/11. The text was closed on 26 October 2026.
The booklet is set in Pavansut Padavali's design so that the two read as a series. The leaf is A6 landscape, 148 × 105 mm, and it keeps the same border, gold rules, lotus corners and mandala. Its two plates are drawn for it: the lit lamp of the refrain and Hanuman's gada.
रचना — नव्य शर्मा · प्रथम संस्करण, २०२६